Twitter Kya Hai ? Twitter Features Full Details. आज मैं आपको बताने वाला हूँ twitter के बारे में पूरा डिटेल्स के साथ बताने वाला हूँ | जिससे यदि आप इसे use करते हो तो आपको कोई भी प्रॉब्लम न हो|
Table of Contents
Twitter Kya Hai:-
Twitter एक ऑनलाइन सोशल नेटवर्किंग सर्विस (Online Social Networking service) हैं जो यूजर को 140 करेक्ट के छोटे सन्देश भेजने व पढने की सुविधा देता है जिन्हें “Tweets” कहा जाता है| इस पर जिस भी व्यक्ति का अकाउंट बना हुआ है केवल वही इसमे सन्देश को पढ़ सकता है और साथ ही खुद भी tweets कर सकता है| लेकिन दुसरे लोग ऐसा नही कर सकते है क्योकि उनके पास लॉग इन होने के लिए अकाउंट होना जरुरी है|
twitter को आप कही पर भी यानि कंप्यूटर या मोबाइल में use कर सकते है| यदि हम twitter के कार्यालय के बारे में बात करे तो आपको इसके दुनियाभर में 25 कार्यालय मिल जायेंगे और इसकी स्थापना सन फ्रांसिस्को में हुई थी|
Twitter मार्च 2006 में बनाया गया था और इसके निर्माता है: जैक डोरेस, एवन विल्लीएम्स, बिंज स्टोन, और नूह ग्लास इसको जुलाई 2006 में लांच किया गया था|
ये भी जाने:-
- Online tool se logo kese banaye? logo maker website
- Windows 10 Features Or Windows 7 Me Kiya Antar Hai?
Twitter Features:-
कुछ मुख्य फीचर इस प्रकार है:-
Tweet:-
यह सन्देश का एक हिस्सा होता है जो कि अधिकतम 140 करेक्ट का हो सकता है| शब्दों के बिच खाली जगह और पंक्चुएशन भी 140 करेक्ट में शामिल किये जाते है| यह एक प्रकार की ब्लॉग एंट्री या समझ लीजिये एक छोटे से ब्लॉग की तरह है|
Time Lines:-
तारीख के हिसाब से संदेशो का संकलन है | पब्लिक टाइम में हर सन्देश का संकलन होता है| जब आप tweet करते है तो आप खुद की टाइम लाइन बना लेते है जो की आपकी प्रोफाइल देखने वाले हर यूजर को दिखेगी| टॉप मेनू में प्रोफाइल लिंक पर क्लिक करके आप खुद की टाइम लाइन देख सकते है|
हर यूजर की एक विशेष टाइम लाइन भी होती है जिसमे हर उस व्यक्ति के tweet होते है जिसे यूजर फॉलो कर रहा होता है| यह आपके खुद के न्यूज़ टिकर की तरह होता है| आप बहुत से लोगो और समूह को फॉलो कर सकते है| सिवाय उन संदेशो के जो वह खुद किसी को भेज रहे है, आप संदेशो को देख सकते है|
Twitter Profile:-
टॉप मेनू के सेटिंग लिंक पर क्लीक करके आप अपनी प्रोफाइल एडिट कर सकते है| एक बात का ध्यान रखे की आपके अकाउंट सेक्शन की हर चीज पब्लिक को दिखती हैं| अगर आप अपना वास्तविक नाम नही दिखाना चाहते हो तो अपना नाम बदल भी सकते है| हेड शॉट को आमतोर पर अपनी पिक्चर बनाया जाता है|
ये भी जाने:-
Following and Followers:-
Following twitter में Friending और subscribing के लिए प्रयोग किया जाता है| जब किसी की प्रोफाइल पेज पर विजिट करते है तो उसके चित्र के निचे एक छोटा सा फॉलो बटन होता है| इस बटन पर क्लिक करने से आपके होम टाइम लाइन पर उस व्यक्ति के tweet दिखाई देते है| twitter पर फोल्लोविंग एक तरफा होता है|
जब तक कोई अपने अपडेट को गोपनीय नही करता, उसे आपकी following request को अप्रूव करने की जरूरत नही होती| अगर फीचर बंद न किया हो, तो उन्हें इस बात का एक मेल मिलेगा की अप उन्हें फॉलो कर रहे है| वो भी आपके tweet चेक कर सकते है और अगर आप उनके मतलब के सन्देश भेजते रहते है तो वे भी आपको फॉलो कर सकते हैं|
Conversation:-
सीधे सन्देश प्राइवेट होते है| सिर्फ सेन्डर और उसे पाने वाला ही उन्हें देख सकता है| आप इस प्रकार के सन्देश सिर्फ उन लोगो को भेज सकते जो आपको फॉलो करते है| इस प्रकार के सन्देश आमतोर पर अच्छे नही माने जाते और लोग उन्हें नही पढ़ते|
जिन tweet में आपको मेंशन किया गया है, यह जानने के लिए twitter पेज के राईट साइड पर @yourname पर क्लिक करे|
अपने followers को अपना tweet दिखाने और किसी को विशेष रूप से भेजने के लिए शुरुआत की जगह कही भी @username लिख दें |
ये भी जाने:-
- Windows 10 Features Or Windows 7 Me Kiya Antar Hai?
- How to enable twitter two-step verification in Hindi?
Retweet:-
जब कोई दूसरा आपके tweet को उसके खुद के followers तो दिखाना चाहता हो, इसे करने का सामान्य तरीका है|
[email protected] Content of Original tweet [Retweeter’s Comment]
Hashtag:-
hashtag से आप अपने tweet में कुंजी शब्द या श्रेणिया जोड़ सकते है| hashtag लोगो को एक विषय पर tweet का ओसत करने की अनुमति देता है | इसमे hashtag का चिन्ह की वर्ड बिना रिक्त स्थान के होता है|
hashtag आजकल स्वचालित twitter खोजो के लिंक में बदल जाते है| कांफ्रेंस और इवेंट्स के लिए hashtag का काफी प्रयोग होता है| hashtag को ढूढ़ कर आप कई प्रकार के लाइव इवेंट्स को फॉलो कर सकते है| अपने शहर या राज्य में होने वाली घटनायो की जानकारी रखी जा सकती है, किसी विषय को खोजा जा सकता है|
ये भी जाने:-
मैं आशा करता हूँ कि आपको हमारी यह twitter kya hai? Twitter Features Full Details पोस्ट आपको पसंद आई होगी| यदि आपको यह पसंद आई है तो इसे सोशल मीडिया पर फॉलो करना न भूले|
आपके कीमती समय के लिए धन्यवाद|
Leave a Reply