Cyber Security

  • Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • MOBILE
  • COMPUTER
  • NETWORKING
  • HACKING
  • OTHER
    • TECH HACK
    • SOCIAL MEDIA TRICKS
    • TECHNICAL KNOWLEDGE

Windows 10 Features Or Windows 7 Me Kiya Antar Hai?

Author: yadram | On:19th Apr, 2020| Comments: 2

Windows 10 Features Or Windows 7  Me Kiya Antar Hai? Windows10 और Windows 7 में क्या अंतर है ? यह सवाल IT क्षेत्र  में इंटरव्यू  के दोरान काफी ज्यादा पूछा जाता है | इसलिए आज मैंने आपको इस आर्टिकल के जरिये इस सवाल का उत्तर लेकर आया हूँ | जिसमे मैंने आपको Windows10 Features के बारे में बताया है|

आज मैं आपको जिन Windows 10 Features के बारे में बताया है यह Features दूसरी Windows यानि Windows 7 में उपलब्ध नही है | इसका मतलब अगर आपसे यह सवाल इंटरव्यू में पूछा जाता है तो आप इन  Windows 10 Features के बारे में बता सकते है|

इसी के साथ आप Windows 10 Features के बारे में पूरा डिटेल्स के साथ जान सकते है | इनमे से बहुत से Features ऐसे भी होंगे जिन्हें शायद आप पहली बार उपयोग में लेने वाले हो| तो चलो फिर इन Windows 10 Features के बारे में जान लेते है|

Table of Contents

  • New Windows 10 Features:-
    • कोरटाना (Cortana):-
    • बैकअप और रिस्टोर(Backup and Restore):-
      • Backup कैसे सेटअप करे:-
      • फाइल रिस्टोर कैसे करे:-
    • स्क्रीन कास्ट(Screen Cast):-
    • माइक्रोसॉफ्ट स्मार्ट स्क्रीन फ़िल्टर(MicroSoft Smart Screen Filter):-
    • फाइल साझा करना-शेयर बटन(Share Button):-
    • Apps के लिए विंडोज स्टोर(Windows Store):-
    • विंडोज हेल्लो(Windows Hello):-
    • विंडोज पासपोर्ट:-
    • स्काइप के साथ इंटीग्रेशन:-
    • वन ड्राइव(One Drive) -क्लाउड आधारित वेब शेयरिंग:-
    • वाई फाई सेंस:-
    • मैप:-
    • स्नेप असिस्ट:-
    • भाषा से किसी व्यक्ति की पहचान करना:- 

New Windows 10 Features:-

कोरटाना (Cortana):-

कोरटाना (Cortana) एक डिजिटल पर्सनल असिस्टेंट (Digital Personal Assistant) है | यह आपको अपने कंप्यूटर में स्टोर की गयी फाइल्स को ढूढने ,  जो अपोइन्टमेंट आप भूल गये उन्हें याद दिलाता है, आपका साथ चैट करता है साथ ही आपको जो भी म्यूजिक पसंद है इन सभी को करने के लिए आपकी रुचि और प्रथिमकता को समझता है|

आप जितना अधिक कोरटाना (Cortana) का उपयोग करंगे उतना ही आपका अनुभव पर्सनल हो जायेगा | शुरुआत करने के लिए search बॉक्स में अपना टास्कवार में स्थित प्रश्न टाइप करे अथवा माइक्रोफोन आइकन को सेलेक्ट करे और कोरटाना (Cortana) से बात करे |

टाइपिंग सभी प्रकार के कंप्यूटर में काम करती है परन्तु बोल कर आदेश देने के लिए माइक्रोफोन की आवश्कता होगी |

Windows 10 Features Or Windows 7 Me Kiya Antar Hai?

 

ये भी जाने:-

  • JIO Recharge ATM मशीन से कैसे करे? | Jio SIM Recharge By ATM Machine

बैकअप और रिस्टोर(Backup and Restore):-

अपनी फाइल  और फोल्डर को सेफ करने के लिए उनका बैकअप बना लेना ही सबसे अच्छा उपाय है | इसी के साथ यदि आप अपनी किसी भी फाइल की कॉपी को कंप्यूटर की अन्य ड्राइव में रखते हो तो यह भी डाटा सेफ करने का सही उपाय है|

इससे क्या होता है कि यदि आपका फाइल यदि डैमेज होती है तो दूसरी ड्राइव की फाइल आपके पास सेव रहती है|

Backup कैसे सेटअप करे:-

सबसे पहले आपको बैकअप के लिए Start बटन पर क्लिक करना है| इसके बाद आपको सेटिंग्स में जाकर Up-Date And Security वाले option में चले जाना है | जिसमे आपको Backup को चुनना है| इसके बाद आपको इसमे Add a Drive पर क्लिक करके किसी भी ड्राइव को ऐड कर सकते हो|

फाइल रिस्टोर कैसे करे:-

कई बार ऐसा होता है कि अपने जिस भी फाइल का बैकअप लिया था वही फाइल डैमेज हो जाती है या फिर गुम हो जाती है |  इस फाइल को कैसे रिस्टोर करे इसके लिए आपको यह करना होगा-

  • Taskbar में अपनी गुम हुई फाइल को search करे| इसके बाद पश्चात प्राप्त परिमाण में से फाइल हिस्ट्री में अपनी गुम फाइल को आसानी से रिस्टोर कर सकते हो|
  • अपनी फाइल को ढूढने के लिए आपको ऐरो की help से इस फाइल के सभी Version को भी देख ले |इ इससे फाइल को आसानी से ढूंढा जा सकता है|
  • जब आप अपनी गुम फाइल को ढूढ़ लेते हो तो आपको इस फाइल को उसकी वास्तविक जगह पर सेव करने के लिए रिस्टोर बटन पर क्लिक करना होगा|

स्क्रीन कास्ट(Screen Cast):-

MicroSoft  कम्पनी Windows  में miracast तकनिकी के उपयोग से अपनी display स्क्रीन या audio को किसी (Remote) डिवाइस की स्क्रीन या मोनिटर display पर वायरलेस तरीके से देखा जा सकता है|

इसके सही तरीके से काम करने के लिए आपको रिमोट स्क्रीन के साथ एक वायरलेस रिसीवर की आवश्कता होती है| Windows  10 में स्क्रीन को प्रोजेस्ट करने सहित सभी डिवाइस कनेक्शन एक्शन अब कनेक्ट सेटिंग का एक हिस्सा है|

इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको Action Center पर टेप करे| इसके बाद आपको कनेक्ट बटन को सेलेक्ट करना होगा|

माइक्रोसॉफ्ट स्मार्ट स्क्रीन फ़िल्टर(MicroSoft Smart Screen Filter):-

Microsoft Smart Screen Filter स्मार्ट स्क्रीन ऑनलाइन सेवा (Smart Screen Online Service)  एज ब्राउज़र (Edge Browser) की एक सुविधा है| इसके द्वारा आपको और आपकी डिवाइस को असुरक्षित वेब कनेक्ट या Malicious Software से बचाया जाता है|

स्मार्ट स्क्रीन फ़िल्टर की सहायता से मिलते जुलते नाम द्वारा धोखा देने  वाली वेबसाइटों (Phishing Website) को पहचाना जा सकता है| इसके द्वारा हमें Malicious Software इनस्टॉल करने से  या ऐसे मैलवेयर जो कि गेरकनुनी वायरल धोखाधड़ी या जो गलत वयवहार करते है उनसे बच सके|

फाइल साझा करना-शेयर बटन(Share Button):-

यदि आप भी Window  10 में File Explorer में अपनी Photos को देख रहे है| इसी के साथ यदि आप उस फाइल को किसी Social Media या किसी फ्रेंड्स को भेजना है तो File Explorer आपको यह सुविधा देता है|

जहाँ से आप सीधा शेयर कर सकते हो| इसमे आपको एक शेयर बटन दिया जाता है|

Apps के लिए विंडोज स्टोर(Windows Store):-

आप जब भी कोई apps मोबाइल के लिए लेते हो तो वह आप Playstore से इनस्टॉल कर सकते हो| इसी के साथ यदि आप Windows  में भी कोई app Windows Store से install कर सकते हो| इसमे आप अपनी पसंद के अनुशार कोई भी एप्लीकेशन इनस्टॉल कर सकते हो| यह आपको mobile के Playstore जैसा लगता है |

विंडोज हेल्लो(Windows Hello):-

Windows  10 में ज्यादा सुरक्षित और व्यक्तिगत रूप से Login होने के लिए विंडोज हेल्लो का उपयोग किया जाता जा सकता है | इसमे सिर्फ देखने और स्पर्स करके (Look and Touch) Login कर सकते है| इसमे किसी प्रकार के पासवर्ड टाइप नही करना पड़ता है | इससे उच्च स्तरीय सुरक्षा (Enterprises grade security) प्राप्त होती है|

विंडोज हेल्लो Windows 10 का एक भाग है| इसकी सहायता से आप अपनी डिवाइस app ऑनलाइन सेवाएँ और नेटवर्क में एक नए तरीके से लॉग इन कर सकते है|

Windows Hello एक क्रेडेंशियल तकनीक (Credential Technology) माइक्रोसॉफ्ट पासपोर्ट का उपयोग करता है| यह तकनीक पासवर्ड की तुलना में अधिक आसान सुविधा जनक और सुरक्षित है |

यह तकनीक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (Biometric Authentication) जैसे कि आपके चेहरे, आँखे की पुतली या फिंगरप्रिंट की सहायता से लॉग इन करती है|

विंडोज पासपोर्ट:-

Windows  पासपोर्ट आपकी पहचान और आपकी डिवाइस की प्रमाणीकरण के आधार पर कार्य करती है | यदि किसी डिवाइस में Windows Hello के संगत (Compatible) हार्डवेयर है| तो वह डिवाइस आपकी पहचान को प्रमाणित करने के लिए biometric का उपयोग करेगी|

एक बार यदि आपका सही तरीके से प्रमाणीकरण (Authentication) हो जाता है| तो आप उन सभी sites और सुविधाएँ को प्रयोग ले पाएंगे जो इसके समान ही प्रमाणीकरण तकनीक का उपयोग करता है |

स्काइप के साथ इंटीग्रेशन:-

काम करते हुए यदि आप अपने कंप्यूटर से अपने परिचितों को तेजी से सन्देश भेजना चाहते या घर पर खाना पकाते हुए आपको मदद की आवश्कता है | आप अपने परिचित से सीधे विडियो कॉल और मेसेज करना चाहते है तो स्काइप की सहायता से हम अपने परिचितों और परिवार वालो के साथ सीधे जुड़ सकते है |

Microsoft ने स्काइप की कुछ चुनिदा विडियो कालिंग और मेसेज सुविधा बनायीं है | जैसे One to One Messaging, कालिंग एवं इमोटिकॉन (Emoticon) का प्रयोग आदि| विंडोज 10 app की सहायता से आपके डेस्कटॉप कंप्यूटर से जल्दी और आसानी से सवांद स्थापित किया जा सकता है|

ये भी जाने:-

  • NASA में Career कैसे बनाये? | Career Of NASA
  • Top Latest Technology Trends In Hindi (2020)

वन ड्राइव(One Drive) -क्लाउड आधारित वेब शेयरिंग:-

Microsoft वन ड्राइव(One Drive) एक क्लाउड आधारित व्यवस्था है| जिसमे आप कंही भी किसी भी टाइम किसी भी कंप्यूटिंग डिवाइस में अपनी फाइल को शेयर कर सकते है| इस प्रकार आप अपने अपने कार्यस्थल और जीवन में किसी के भी साथ काम कर सकते है|

वन ड्राइव माइक्रोसॉफ्ट Windows  10 का महत्वपूर्ण भाग बन गया है| Windows  10 ऑपरेटिंग सिस्टम में वन ड्राइव क्लाउड को ऑपरेटिंग सिस्टम प्रोग्राम के साथ ही सम्पूर्ण साम्यता सहित विकसित किया गया है| आप जैसे ही माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट में लॉग इन करते है| उसी के साथ हो आप वन ड्राइव के उपयोग के भी तेयार हो जाते है|

आपको अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के File Explorer में वन ड्राइव स्टोरेज दिखाई देने लगता है| इसके लिए कोई अतिरिक्त app को खोलने, डाउनलोड करने या इनस्टॉल करने की आवश्यकता नही होती है| इसके लिए आपको Windows  10 ऑपरेटिंग सिस्टम के फाइल Explorer से ही शुरुआत करनी है |

वन ड्राइव बहुत सारे ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ साम्यता रख सकता  है| इसके साथ वन ड्राइव को बहुत सी सुविधाएँ और एप्लीकेशन के साथ जोड़ा जा सकता है|

वाई फाई सेंस:-

Windows  10 में वाई फाई (Wi-Fi Sense) नामक एक नयी सुविधा जोड़ी गयी है| इसके द्वारा आप अपने कंप्यूटर को उन वाई फाई नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते है| जिनसे आपके मित्र या परिचित पहले कनेक्ट हो चुके है| इसके लिए आपको नेटवर्क पासवर्ड का पता होना आवश्यक नही है|

डिफाल्ट रूप से यह टूल वाई फाई पासवर्ड को किसी अन्य के साथ शेयर करता है | जब भी हम किसी नेटवर्क से जुड़ते है| जिसका पासवर्ड हमें पता होता है जुड़ने के पश्चात यह पूछा जाता हैकि क्या आप नेटवर्क को अपने मित्रो के साथ शेयर करना चाहते है|

शेयर नेटवर्क विथ माय कांटेक्ट(Share Network With My Contact) इस चेकबॉक्स को check करने से हमारे मित्र भी उस वाई फाई नेटवर्क से बिना नेटवर्क पासवर्ड जाने जुड़ पाएंगे|

Microsoft के अनुसार वाई फाई सेन्स केवल आपके पासवर्ड को डायरेक्ट मित्र के साथ हो शेयर करता है न तो आपके मित्रो के मित्रो के साथ, उदाहरण के लिए वाई फाई सेंस के जरिये दीपक राकेश के साथ पास की शेयर करता है| लेकिन राकेश वाई फाई सेंस के जरिये दीपक की “पास” की को उसके दोस्त नरेद्र को शेयर नही कर सकता है|

ये भी जाने:-

  • MyGov Corona HelpDesk Kya Hai? | Coronavirus(Covid19) Whatsapp Helpdesk

मैप:-

मैप(Map) आपके लिए हर जगह के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है| आप ध्वनी पथ प्रदर्शन(Voice Navigation) और टर्न बाई टर्न ड्राइविंग टासिंगएवं वाकिंग डायरेक्शन (Walking Direction) की सहायता  से आपना रास्ता खोज सकते है| इसके साथ ही  search  फार प्लेसलेस टू गेट डायरेक्शन(Search For Placesless to Get Direction)  बिजिनेस इन्फो(Business info) एवं Review सुविधाएँ भी उपलब्ध होती है |

Maps app Windows 10 के साथ ही आती है| आपको सिर्फ स्टार्ट मेनु के जाकर इस app को लांच ही करना है| इसके आलावा सर्च बॉक्स में भी”Maps” लिखकर इस app को खोज सकते है| यदि आप पहली बार इस app को उपयोग में ले रहे है तो आपको एक सक्रिय इन्टरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती हैताकि आपकी स्थिति के अनुसार मैप्स डाउनलोड कर लिए जाये|

स्नेप असिस्ट:-

Windows  10 में एक अकेली स्क्रीन पर चार विंडो को व्यवस्थित कर सकने का विकल्प होता है| इसका अर्थ यह है कि आपके पास हर स्क्रीन पर अधिकतम चार विंडोज चल सकते है|

एक समय में एक ही स्क्रीन पर एक से अधिक app चलने से आपकी उत्पादकता बढ़ जाती है| आप एक विंडो में डॉक्यूमेंट लिख सकते है| दुसरे विंडो में अपने ट्विटर अकाउंट को देख सकते है| इस प्रकार से आप एक से अधिक काम एक साथ कर सकते है|

भाषा से किसी व्यक्ति की पहचान करना:- 

विंडोज Speech Recognition आपको बिना कीबोर्ड और माउस की मदद के केवल आपकी आवाज की सहायता से अपने कंप्यूटर को नियंत्रित करने की आजादी देता है| यहाँ पर विज़ार्ड है जो आपको Speech Recognition द्वारा कंप्यूटर को नियंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू करने में मदद करता है |

इसके लिए आप माइक्रोफोन को कंप्यूटर में लगाये | इसके पश्चात टास्कबार पर स्थित search बॉक्स में speech recognition टाइप करे| प्राप्त परिमाणों में से  window Speech Recognition को सेलेक्ट करे|

विज़ार्ड को पूरा करने के दोरान आप Voice Command के उपयोग से सिखने वाला ट्युटोरियल पूरा कर चुके होते है| इसके साथ ही आपके कंप्यूटर को आपकी आवाज पहुचाने का प्रशिक्षण भी पूरा हो जाता है |

ये भी जाने:-

  • Huawei Mate Xs Specifications | Release Date | Huawei Mate Xs Price?
  • Pop Up Camera Explained In Hindi | Advantages and Disadvantages?
  • 108 MP camera quality? | Camera quality factors in hindi

मैं आशा करता हूँ कि आपको हमारी यह Windows 10 Features वाली पोस्ट पसदं आई होगी | यदि आप इसी तरह की और भी पोस्ट पसंद करना चाहते हो तो  हमें सब्सक्राइब करे और इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूले|

आपके किमती समय के लिए धन्यवाद|

Please Share
Previous Post
Next Post

Reader Interactions

  • फेसबुक मैसेंजर हैक करने का तरीका? Facebook Messenger Hack Kaise Kare 2021?

    फेसबुक मैसेंजर हैक करने का तरीका? Facebook Messenger Hack Kaise Kare 2021?

  • 25 Tattoos Ideas for Science Lovers | Unique Science Tattoo Design

    25 Tattoos Ideas for Science Lovers | Unique Science Tattoo Design

  • Facebook Marketplace Kya Hai? Facebook Marketplace Kaise Kaam Karta Hai?

    Facebook Marketplace Kya Hai? Facebook Marketplace Kaise Kaam Karta Hai?

  • फेसबुक पर पीडीऍफ़ कैसे शेयर करे? Facebook Par PDF File Kaise Share Kare?

    फेसबुक पर पीडीऍफ़ कैसे शेयर करे? Facebook Par PDF File Kaise Share Kare?

  • फ्री फायर कोड | Free Fire Redeem Code Today | Free Fire Code Generator

    फ्री फायर कोड | Free Fire Redeem Code Today | Free Fire Code Generator

  • Photoshop Ke Liye Best Free Alternatives Kya Hai? 2021

    Photoshop Ke Liye Best Free Alternatives Kya Hai? 2021

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Follow on Social media

Latest Post

  • फेसबुक मैसेंजर हैक करने का तरीका? Facebook Messenger Hack Kaise Kare 2021?
  • 25 Tattoos Ideas for Science Lovers | Unique Science Tattoo Design
  • Facebook Marketplace Kya Hai? Facebook Marketplace Kaise Kaam Karta Hai?
  • फेसबुक पर पीडीऍफ़ कैसे शेयर करे? Facebook Par PDF File Kaise Share Kare?
  • फ्री फायर कोड | Free Fire Redeem Code Today | Free Fire Code Generator

Categories

  • COMPUTER TRICKS (30)
  • Gaming (1)
  • HACKING (39)
  • Internet (5)
  • MOBILE TECHNOLOGY (29)
  • NETWORKING (19)
  • SOCIAL MEDIA TRICKS (52)
  • TECH HACK (49)
  • TECHNICAL KNOWLEDGE (30)

Pages

  • Contact Us
  • Home
  • Disclaimer
  • About me
  • privacy Policy
  • Term and conditions
  • Networking
  • Blog

Footer

About Me

My name is yadram agnihotri. I have created this blog to connect everyone with technology. In this, through my little knowledge, I keep updating daily about social media tricks, tech hack, computer tricks, technical knowledge and mobile technology. So that everyone should be connected with technology. Read More…

yadram: View My Blog Posts

Pages

  • About me
  • Blog
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Networking
  • privacy Policy
  • Term and conditions
Copyright ©2020 Cyber Security